देहरादून- बॉलीवुड में धमाल मचाने वाली अनुष्का शर्मा की शादी होने जा रही है। इससे पहले अनुष्का शर्मा के देहरादून स्थित पुराने घर की तस्वीरें सामने आई है जिसमें आज भी अनुष्का की दादी ने अपनी पोती की पुरानी तस्वीरें सजोंकर रखी है जहा अनुष्का ने अपना बचपन बिताया है।
अनुष्का की दादी उर्मिला का कहना है कि, अनुष्का उनकी लाडली पोती है। उन्होंने आशीर्वाद देते हुए कहा कि अगर अनुष्का की शादी विराट से होती है तो वो निश्चित तौर पर खुश रहेगी। उनका यही आशीर्वाद है कि वे दोनों हमेशा खुश रहें।
नेशविला रोड पर ‘शीला भवन’ में अनुष्का की 83 वर्षीय दादी उर्मिला शर्मा रहती हैं। बचपन में अनुष्का के पिता एके शर्मा भी यहां अपने भाईयों के साथ रहे हैं।
अनुष्का भी अपने बचपन में अपने भाईयों के साथ नेशविला रोड स्थित शीला भवन में रही हैं। अनुष्का की दादी उर्मिला शर्मा ने बताया कि वह उनकी लाडली पोती हैं।
शादी करेंगी तो बताएंगी, लेकिन अभी तक न तो मुझे कोई जानकारी है और न ही अनुष्का के किसी चाचा या चाची को। दादी इस बात से खफा भी नजर आईं कि मीडिया में शादी की तारीख को लेकर तमाम अफवाहें चल रही हैं।
दादी ने आज भी अनुष्का के बचपन की तस्वीरें घर में सजाई हुई हैं। हालांकि उन्होंने बताया कि बेटे एके शर्मा (अनुष्का के पिता) सेना में नौकरी पर जाने के बाद से दून से चले गए थे।लेकिन उन्होंने फोन पर हुई बात में यह नहीं बताया कि अनुष्का शादी करने वाली हैं।