Premanand Maharaj से मिलने पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का, वृन्दावन से तस्वीरें वायरल

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विराट कोहली अपनी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बार फिर वृन्दावन पहुंचे है। चकाचौंध से दूर दोनों धर्म की ओर अपना कदम रख रहे हैं। कई बार वो वृन्दावन वाले संत प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) के भी दर्शन कर चुके हैं। काफी बार वो उनके आश्रम में समय भी बिता चुके है। अब एक बार फिर दोनों को वृंदावन देखा गया। जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया।
प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे विराट-अनुष्का
आज यानी 17 फरवरी को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृन्दावन पहुंचे। जहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज जी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों भक्ति भाव में डूबे नजर आए। वहां बैठकर वो महाराज जी के प्रवचन सुन रहे थे। महाराज का आशीर्वाद लेने के बाद दोनों ने आश्रम में कुछ समय बिताया।
एयरपोर्ट पर साथ हुए थें स्पॉट
बताते चलें कि हाल ही में कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। दोनों काफी सिंपल लुक में नजर आए। एयरपोर्ट से उनकी कई सारी वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई। अनुष्का के तुलसी माला ने सभी का ध्यान खींचा। जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय भी बनी।