Dehradun NewsHighlight

UK07 Rider के पिता ने बेटे-बहू को संपत्ती से किया बेदखल, अखबार में इश्तेहार छपवाकर तोड़े रिश्ते-नाते

Anurag Dobhal Father Disowns UK07 Rider: उत्तराखंड के मशहूर मोटो व्लॉगर और यूट्यूबर बाबू भैया यानी अनुराग डोभाल(Anurag Dobhal) हालिया एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में भर्ती है। UK07 Rider फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे से पहले उन्होंने यूट्यूब पर दो घंटे का एक इमोशनल वीडियो शेयर किया था।

जिसमें उन्होंने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसी के कुछ दिनों बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड करने की कोशिश की थी। एक्सीडेंट में उनकी कूल्ही की दोनों हड्डियां टूट गई है। इसी बीच अब खबर आ रही है कि उनके पिता ने अपने बेटे और बहू को संपत्ती से बेदखल कर दिया। अखबार में इश्तेहार छपवाकर उन्होंने रिश्ते-नाते तोड़ दिए है।

ये भी पढ़ें:- आज एक्सपोज होंगे Anurag Dobhal!, भाई सबूत के साथ डालेगा वीडियो, खुलेगी पोल

पिता ने बेटे-बहू को संपत्ती से किया बेदखल Anurag Dobhal Father Disowns UK07 Rider

इसी बीच अब एक अखबार में इश्तेहार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि अनुराग के पिता ने उन्हें और उनकी पत्नी को सार्वजनिक रूप से अपनी संपत्ती से बेदखल कर दिया है। पिता को उनके बेटे से अब कोई लेना-देना नहीं हैं। बताते चलें कि एक्सीडेंट के बाद अनुराग को देखने के लिए उनका परिवार हॉस्पिटल भी नहीं आया था।

anurag dobhal

ये भी पढ़ें:- Anurag Dobhal की प्रेग्नेंट पत्नी पहुंचीं अस्पताल, बताया कैसी है UK07 Rider की हालत?

अखबार में इश्तेहार छपवाकर तोड़े रिश्ते-नाते

अखबार में सूचना सेक्शन में लिखा है, “मैं अपने पुत्र अनुराग डोभाल और पुत्रवधु ऋतिका चौहान डोभाल को अपने समस्त चल-अचल संपत्ति से बेदखल करता हूं. भविष्य में इनके द्वारा किए गए किसी भी कृत्य व लेन-देन के वह स्वयं जिम्मेदार होंगे. मेरी और मेरे परिवार की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी. जगदम्बा प्रसाद डोभाल पुत्र स्वर्गीय नारायण दत्त डोभाल निवासी प्लॉट नंबर 97 बी ग्राम कुलणा अठूरवाला भानिवावाला, देहरादून, उत्तराखण्ड।” हालांकि, इस वायरल हो रहे इश्तेहार की खबर उत्तराखंड पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:- ICU में है Anurag Dobhal!, हालत सीरियस, फिर भी मिलने नहीं पहुंचा परिवार

अनुराग डोभाल दो घंटे का वीडियो किया शेयर

दरअसल बीते शनिवार को अनुराग डोभाल ने अपने यूट्यूब चैनल पर दो घंटे लंबी एक वीडियो शेयर की थी। जिसका टाइटल ‘मौत के जिम्मेदार’ था। इसमें उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी रितिका उन्हें छोड़कर चली गई है और वो बहुत परेशान हैं। साथ ही परिवार की वजह से उन्हें मानसिक तनाव से गुजरना पड़ा। वीडियो में उन्होंने ये भी साफ किया था कि उनकी मौत के जिम्मेदार मम्मी पापा भाई कलम और उसकी गर्लफ्रेंड श्रेया होंगे। अनुराग ने यह भी कहा था कि मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं बचा है वो बहुत परेशान हैं और पांच दिनों से कुछ खाया नहीं है।

ये भी पढ़ें:-हिप बोन में सीरियस इंजरी गर्दन में…, देहरादून के Youtuber Anurag Dobhal की हालत नाजुक

अब कैसी है अनुराग डोभाल की हालत Anurag Dobhal aka UK07 Rider Health Update

बताते चलें कि अनुराग सर्जरी के बाद जनरल वॉर्ड में हैं। जहां वो रिकवर कर रहे हैं। उनके मैनेजर रोहित पांडे ने इंस्टाग्राम पर ये जानकारी शेयर की है। उनकी प्रेग्नेंट पत्नी ऋतिका भी उन्हीं के साथ हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें