Big NewsEntertainment

कैसे हुई फेमस इंफ्लुएंसर Anunay Sood की मौत?, जानें कौन थे वो?, कितनी थी नेट वर्थ

Anunay Sood Death Reason: फेमस ट्रैवल इंफ्लुएंसर अनुनय सूद अब इस दुनिया में नहीं रहे। महज 32 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी उनके परिवार ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी है। अनुनय के यू चले जाने से फैंस काफी शॉक्ड हैं। निधन से पहले इंफ्लुएंसर लास वेगास में थे। सोशल मीडिया पर अनुनय की लास्ट पोस्ट लास वेगास की थी।

Anunay Sood Death फेमस इंफ्लुएंसर अनुनय सूद का 32 की उम्र में निधन

सोशल मीडिया पर अनुनय के निधन की खबर उनके परिवार वालों ने दी। पोस्ट में लिखा, “गहरे दुख के साथ हम अपने प्रिय अनुनय सूद के निधन की खबर शेयर कर रहे हैं। हम आपसे इस कठिन समय में समझ और गोपनीयता की अपील करते हैं. कृपया निजी आवास के पास भीड़ न लगाएं।” सूद को अपनी दुआओं में याद रखें। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।”

anunay sood

कैसे हुई इंफ्लुएंसर की मौत? anunay sood death reason

अनुनय ट्रैवल की दुनिया के स्टार थे। उनके इंस्टाग्राम पर 12 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। उनकी वीडियोज काफी इंफोर्मेटिव होती थी। जिसमें वो लोगों को ट्रेवल टिप्स देते थे। 32 वर्षीय ट्रैवल इंफ्लुएंसर अनुनय सूद हाल ही में लास वेगास(anunay sood las vegas) में थे। परिवार ने मौत की पुष्टि तो की है। हालांकि उनके निधन के कारण(anunay sood demise reason) का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

कौन थे अनुनय सूद? Who is anunay sood

अनुनय ना सिर्फ इंस्टाग्राम बल्कि वो यूट्यूब पर भी फेमस थे। उनके यूट्यूब पर 3.8 लाख सब्सक्राइबर थे। अपनी ट्रिप्स के व्लॉग्स और रील्स वो फैंस के साथ शेयर करते थे। बता दें कि साल 2022, 2023 और 2024 में अनुनय सूद फोर्ब्स इंडिया की 100 डिजिटल स्टार्स की लिस्ट में भी थे। उनकी फोटोग्राफी स्किल्स भी बड़ी कमाल की है। फोर्ब्स के बायो में उन्हें दुबई का फोटोग्राफर भी बताया गया है।

anunay sood

कितने अमीर थे अनुनय सूद? anunay sood Net Worth

ट्रैवल इंफ्लुएंसर अनुनय सूद 30 से भी ज्यादा देशों में ट्रैवल कर चुके हैं। उनके इंगेजिंग कंटेंट से फैंस दिवाने थे। उनके पास एक से बढ़कर एक महंगी गाड़ियां थीं। पैसों की बात करें तो अनुनय महीने का लाखों कमाते थे। खबरों की माने तो साल 2024 में उनकी नेट वर्थ में 7-8 करोड़ आंकी गई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें