Big NewsPithoragarh

उत्तराखंड में एक और सनसनीखेज वारदात, पत्नी ने पति का निजी अंग काटकर उतार दिया मौत के घाट

devbhoomi news

उत्तराखंड में एक ओऱ पिता ने अपने ही साढ़े तीन साल के बेेटे को मौत के घाट उतार दिया। तो वहीं दूसरी ओर पिथौरागढ़ में एक पत्नी ने अपने ही पति का निजी अंग काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

बता दें कि मामला पिथौरागढ़ के दिगांस गांव का है जहां एक महिला ने अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर उसका निजी अंग काट दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। महिला का आरोप है कि वह पति के रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आ गई थी। वहीं राजस्व पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि आखिर महिला ने ये कदम क्यों उठाया।

मामला चुनाव से एक दिन पहले 13 फरवरी का

मिली जानकारी के अनुसार मामला चुनाव से एक दिन पहले 13 फरवरी का है। रविवार को कोटली पट्टी दिगांस गांव निवासी जितेंद्र राम(38) चुनाव प्रचार करने के बाद देर रात घर लौटा था। जानकारी मिली है कि वो नशे में था। उसका पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झड़गा हुआ और गुस्से में आकर सुनीता देवी ने ब्लेड से जितेंद्र राम का निजी अंग काट दिया। अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। वहीं इसकी जानकारी मृतक की बेटी ने चाचा को दी। मौके पर स्वजन समेत राजस्व पुलिस पहुंची और सुनीता को गिरफ्तार किया।

अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे ग्रामीण

पुलिस ने सुनीता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और सलाखों के पीछे भेजा। सुनीता का आरोप है कि जितेंद्र राम उसे हर रोज प्रताड़ित करता था। उसने कई बार मारपीट भी की थी। इस कारण वह काफी परेशान रहती थी। यह भी आरोप लगाया कि घटना के दिन वह शराब पीकर आया था। दिंगास गांव में ग्रामीण जितेंद्र राम का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे। सभी तैयारियां होने के बाद ग्रामीण डर गए। इसके बाद उन्होंने राजस्व पुलिस को मामले की जानकारी दी। राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को गिरफ्तार किया।

Back to top button