Big News : एक और बुटीक चलाने वाली महिला की गोली मारकर हत्या, पति गंभीर - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

एक और बुटीक चलाने वाली महिला की गोली मारकर हत्या, पति गंभीर

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read

Dehradun muderदेहरादून : शांत कहे जाने वाले माता मंदिर रोड पर गोलियों के तड़तड़ाहट से देर रात को सनसनी फैल गई श। गोलियों की आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। जानकारी के अनुसार पति-पत्नी पर उनके ही परिचित ने फायर कर दिया, जिसमें पत्नी की मौत हो गई है। पति गंभीर रूप से घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात को माता वाला मंदिर रोड पर देर रात पौने 12 बजे बुटीक संचालक कामना रोहेला के गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं आरोपियों ने कामना के पति पर भी फायर कर दिया। गोली लगने से मृतका के पति अशोक उर्फ कपिल रोहेला की हालत गंभीर बनी हुई है। रिश्तेदार रिंकू और उसके साथी पर गोली मारने का आरोप है। रिंकू कपिल के घर पर रहता था। दो साल पहले रिंकू को घर से निकाल दिया था। कहा जा रहा है कि उसी के बदले के रूप में रिंकू ने ऐसा किया है।

Share This Article