देहरादून: भाजपा से निकाले जाने के बाद खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को एक और झटका लगा है। उनको केंद्र सरकार की और से दी गई केंद्रीय औद्योगिक बल (सीआईएसएफ) की सुरक्षा सरकार ने वापस ले ली है। सरकार ने कांग्रेस से बागी हुए सभी विधायकों को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी थी।
हथियारों के साथ वीडियो वायरल होने के बाद चैंपियन को पार्टी से बर्खास्त करने के पीछे अनिल बलूनी की बड़ी भूमिका मानी जा रही है। कहा जा रहा है कि केंद्रीय सुरक्षा वापस लेने को लेकर पैरवी भी उन्होंने ने ही की है। चैंनियन को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी।
चैंपियन कई बार वाई श्रेणी की सुरक्षा की हनक दिखाते भी नजर आए। इसके अलावा उनको उत्तराखंड पुलिस से भी सुरक्षा दी गई थी। बावजूद इसके चैंपियन ने अपने निजि सुरक्षा गार्ड भी रखे हुए थे। लेकिन, अब चैंपियन की हनक कुछ कम हो गई है। उनको दी गई सुरक्षा हटाये जाने के बाद माना जा रहा है कि उनके खिलाफ अन्य कार्रवाई भी की जासकती है।