Haridwar NewsBig News

प्रेम प्रसंग से नाराज होकर पिता ने बेटी को दिया गंगनहर में धक्का, पुलिस ने किया शव बरामद

हरिद्वार के मंगलौर में उस समय हड़कंप मच गया जब बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर पिता ने अपनी ही बेटी को गंगनहर में फेंक दिया। पुलिस ने युवती का शव बरामद कर एक कांवड़िये की मदद से आरोपी को पिता गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेम प्रसंग से नाराज होकर पिता ने बेटी को दिया गंगनहर में धक्का

मंगलौर में ऑनर किलिंग की घटना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है एक शख्स ने बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर अपनी 18 साल की बेटी को मंगलौर गंगनहर में धक्का दे दिया। रेस्क्यू टीम ने रविवार सुबह तड़के मोहम्मद पुर झाल से युवती का शव बरामद किया है।

कांवड़िये ने आरोपी पिता को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार एक कांवड़िये ने आरोपी को युवती को धक्का देते हुए देख लिया था। जिसके बाद शिव भक्त ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

प्रेम प्रसंग से नाराज होकर पिता ने बेटी को दिया गंगनहर में धक्का, पुलिस ने किया शव बरामद
आरोपी पिता गिरफ्तार

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें