Highlight : महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, इस दिन परिणाम - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, इस दिन परिणाम

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Breakinh uttarakhand news

Breakinh uttarakhand newsचुनाव आयोग ने शनिवार को महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। दोनों राज्यों में एक चरण में 21 अक्टूबर को वोटिंग होगी। नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे। विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही दोनों राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई।

महाराष्ट्र और हरियाणा में इतने वोटर

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि हरियाणा में 1.28 करोड़ वोटर हैं और 1.3 लाख ईवीएम का इस्तेमाल होगा। महाराष्ट्र 8.94 करोड़ वोटर हैं और 1.8 लाख ईवीएम का इस्तेमाल होगा।’

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लिए चुनाव आयोग ने दो विशेष पर्यवेक्षकों को भेजने का फैसला किया है, जो सिर्फ चुनावी खर्च पर नजर रखेंगे। पहले भी महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक में ऐसे पर्यवेक्षकों को चुनाव के दौरान भेजा जा चुका है। आयोग ने राजनीतिक दलों से यह भी अपील की है कि वे पर्यावरण के लिए अनुकूल सामग्री का ही प्रचार में इस्तेमाल करें और प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचें।’’

महाराष्ट्र और हरियाणा का चुनाव शेड्यूल

नोटिफिकेशन                         27 सितंबर

नामांकन की आखिरी तारीख         4 अक्टूबर

नामांकन की स्क्रूटनी                 5 अक्टूबर

नाम वापसी की आखिरी तारीख     7 अक्टूबर

मतदान                               21 अक्टूबर

नतीजे                                24 अक्टूबर

घोषणा के तुरंत बाद आचार संहिता लागू

आचार संहिता लागू होते ही दोनों राज्यों में बदलाव दिखेंगे। जैसे तबादले और नियुक्तियां टल जाएंगी। यदि किसी अफसर को बदलना है तो निर्वाचन विभाग ही बदलेगा। सरकारी खर्च पर सरकार की उपलब्धियों का विज्ञापन जारी नहीं होगा। घोषणा, उद्घाटन, लोकार्पण भी नहीं होंगे। सीएम-मंत्री रूटीन के काम ही करेंगे।

Share This Article