Haridwar NewsAnkita Bhandari NewsBig News

अंकिता भंडारी केस में वायरल ऑडियो की जांच तेज, उर्मिला सनावर आज SIT को सौंपेंगी अपना मोबाइल

अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े ऑडियो वायरल मामले में जांच आगे बढ़ गई है। पूछताछ के बाद अब मंगलवार यानी आज उर्मिला सनावर अपना मोबाइल फोन SIT के समक्ष जमा करवाएगी। जिसके बाद एसआईटी मोबाइल और वायरल ऑडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेजेगी।

हरिद्वार में उर्मिला के खिलाफ दर्ज है मुकदमा

गौरतलब है कि बीते दिनों पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। ऑडियो में अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़ी संवेदनशील बातें सामने आने के बाद प्रदेशभर में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बहादराबाद और झबरेड़ा थाने में सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

उर्मिला आज अपना फ़ोन SIT को सौंपेगी

पहले से दर्ज मामलों को ध्यान में रखते हुए एसएसपी ने इस प्रकरण की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी ने बीते गुरुवार को उर्मिला सनावर से पूछताछ की थी, जबकि शुक्रवार को पूर्व विधायक सुरेश राठौर से भी सवाल-जवाब किए गए। पूछताछ के दौरान उर्मिला सनावर ने अपने मोबाइल फोन जांच के लिए सौंपने की बात कही थी।

ये भी पढ़ें: अंकिता भंडारी के परिजनों ने सीएम धामी से की CBI जांच की मांग, बोले ‘मैं कोई सौदा नहीं करूंगा’

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें