Pauri Garhwal NewsAnkita Bhandari NewsHighlight

अंकिता भंडारी हत्याकांड: कांग्रेस ने निकाली ‘न्याय दो’ रैली, सरकार पर लगाए VIP को बचाने के आरोप

उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को प्रदेशभर में विपक्ष ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर मामले में सीबीआई जांच की मांग की।

श्रीनगर के चुंगी से गोला बाजार तक निकाली कांग्रेस ने निकाली रैली

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर के चुंगी से गोला बाजार तक रैली निकाल कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर अंकिता हत्याकांड में दोषियों के नाम उजागर होने पर सीबीआई जांच की मांग की है। रैली के बाद कांग्रेसी बड़ी संख्या में श्रीनगर के ऐतिहासिक गोला बाजार में एकत्रित हुए।

VIP को बचा रही सरकार: गोदियाल

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल‌ ने कहा कि पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी द्वारा अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल VIP का नाम उजागर किया गया है,लेकिन सरकार उस वीआइपी पर कार्रवाई करने के बजाय उसे बचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार यदि इस मामले में पाक-साफ है तो अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच कराने से क्यों डर रही है। गोदियाल ने कहा यदि सरकार इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती, तो कांग्रेस इस अन्याय को जन जन तक पहुंचाने का काम करेगी।

रुद्रपुर में पुलिस और कांग्रेसियों के बीच हुई धक्कामुक्की

वहीं रुद्रपुर में भी इस प्रकरण में CBI जांच की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया, साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर वहां तैनात पुलिस ने कांग्रेसियों को गेट पर रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच नोंक झोंक और धक्का मुक्की हो गई। पुलिस की कोशिश के बावजूद कांग्रेसी बेरीगेटिंग तोड़ कलेक्ट्रेट परिसर में घुस गए।

ये भी पढ़ें: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कांग्रेस का अल्टीमेटम!, पौड़ी से लेकर पूरे प्रदेश में निकालेगी रैली- Ankita Bhandari case

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें