Big NewsAnkita Bhandari NewsPauri Garhwal News

अंकिता भंडारी की मां का रो-रोकर बुरा हाल: उर्मिला सनावर का किया धन्यवाद, बोली मेरी बेटी को न्याय दिला दो

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामला एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गया है। वजह है उर्मिला सनावर और भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की तू-तू मैं- मैं। सोशल मीडिया पर उर्मिला द्वारा अंकिता भंडारी को लेकर की गई बयानबाजी के बाद अब अंकिता की मां सोनी देवी का भी बयान सामने आया है, जिसने सियासी चर्चाओं को और तेज कर दिया है।

अंकिता भंडारी की मां ने किया उर्मिला सनावर का धन्यवाद

अंकिता भंडारी की मां सोनी देवी ने कहा है कि उन्हें उर्मिला सनावर से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि उर्मिला सनावर ने इस हत्याकांड से जुड़े कई पहलुओं को सामने लाकर एक बार फिर मामले को चर्चा में लाने का काम किया है। इसके लिए वह उनका धन्यवाद करती हैं।

सोनी देवी ने की अदालत में सबूत जमा कराने की मांग

सोनी देवी ने साफ कहा कि अगर उर्मिला सनावर के पास इस मामले से जुड़े कोई भी ठोस सबूत हैं, तो उन्हें सार्वजनिक करने के साथ-साथ अदालत में भी जमा किया जाना चाहिए, ताकि उनकी बेटी को जल्द से जल्द न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि उनका एक ही उद्देश्य है कि सच सामने आए और दोषियों को सख्त सजा मिले।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें