Dehradun NewsAnkita Bhandari NewsBig NewsUttarakhand Congress

Ankita case: कांग्रेस का सरकार पर हमला, जांच को भटकाने का लगाया आरोप

कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने हाईकोर्ट के सिटींग जज की निगरानी में ही CBI जांच की मांग की उठाई। गोदियाल ने कहा कि इस संवेदनशील मामले में सरकार की भूमिका शुरू से ही संदिग्ध रही है और जांच को दबाने के प्रयास पहले दिन से किए गए।

सरकार कर रही जांच को भटकाने का प्रयास: गोदियाल

गणेश गोदियाल ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने मातृशक्ति, सामाजिक संगठनों और आम जनता के साथ मिलकर आवाज उठाई है, लेकिन सरकार लगातार जांच को सीमित दायरे में रखने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच को भटकाने का प्रयास आज भी जारी है और इसके पीछे सरकार की मंशा साफ नहीं है।

टर्म्स ऑफ डिफरेंस को सार्वजनिक करने की मांग

गोदियाल ने सीएम धामी पर भी सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि जांच को दबाने में मुख्यमंत्री का बहुत बड़ा योगदान है। सरकार आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है और इसी वजह से जांच के अहम बिंदुओं को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा। गोदियाल ने मांग की कि सरकार जांच की टर्म्स ऑफ डिफरेंस को सार्वजनिक करे और यह स्पष्ट करे कि जांच किन-किन बिंदुओं पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि VIP से जुड़ा सवाल आज भी यथार्थ बना हुआ है, लेकिन सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए है।

कांग्रेस ने की सिटिंग जज की निगरानी में जांच की मांग

उन्होंने CBI जांच को सिटिंग जज की निगरानी में कराने की मांग करते हुए कहा कि जांच एजेंसी यह पता लगाए कि अंकिता के फोन पर किस-किस से बातचीत हुई, किन लोगों से चैट हुई और आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन से किन लोगों से संपर्क किया। इसके साथ ही सबूत मिटाने की कार्रवाई किसके निर्देश पर हुई, इसकी भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। गणेश गोदियाल ने कहा कि जब तक सरकार जांच के दायरे और VIP से जुड़े तथ्यों को सार्वजनिक नहीं करती, तब तक जनता के मन में संदेह बना रहेगा।

ये भी पढ़ें: Ankita case: उर्मिला सनावर से SIT पूछताछ के समय मौजूद दिखी BJP नेता, बढ़ी राजनीतिक हलचल

सोशल मीडिया पर अपनी बात रखने वालों को प्रताड़ित कर रही सरकार

गणेश गोदियाल ने यह भी आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर अपनी बात रखने वाले लोगों को सरकार द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है, जिसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने ज्योति अधिकारी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार ने गलत तरीके से आपराधिक मामले दर्ज किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सामने ऐसा विपक्ष खड़ा है जो जनता और प्रदेश के हितों के लिए पूरी मजबूती से लड़ रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें