Big NewsAnkita Bhandari NewsUttarakhand

अंकिता प्रकरण में CBI जांच की घोषणा: भाजपा महिला मोर्चा ने किया सीएम धामी के फैसले का स्वागत

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अंकिता प्रकरण में सीबीआई जांच की घोषणा का स्वागत किया है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनता से किए गए अपने वादे के अनुरूप पीड़ित परिवार की भावना और जनभावना का पूर्ण सम्मान करते हुए सीबीआई जांच की संस्तुति की है।

प्रदेश में भ्रम और अराजकता का वातावरण उत्पन्न करने का हो रहा था प्रयास: भट्ट

रुचि भट्ट ने कहा ने कहा विगत कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर प्रसारित विभिन्न ऑडियो और वीडियो के माध्यम से प्रदेश में भ्रम और अराजकता का वातावरण उत्पन्न करने के प्रयास किए जा रहे थे। ऐसे में राज्य में फैली आशंकाओं को दूर करने, सत्य को स्पष्ट करने तथा पीड़ित परिवार के विश्वास को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

विपक्षी दलों ने की थी महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां: भट्ट

प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि बीते कुछ दिनों में विपक्षी दलों ने इस संवेदनशील मामले में प्रदेश की विभिन्न महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां करके अपनी घटिया सोच का परिचय दिया है। लेकिन अब सीबीआई जांच की घोषणा के बाद इस विषय पर सभी राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों को जांच प्रक्रिया का सम्मान करते हुए अनावश्यक बयानबाजी बंद कर देनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: बड़ी खबर!, मांग हुई पूरी!, अंकिता भंडारी केस में सीएम धामी ने की CBI जांच की संस्तुति- Ankita Bhandari Case

प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट ने सीएम धामी का जताया आभार

प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने पीड़ित परिवार की भावना के अनुरूप निर्णय लेकर यह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा सरकार और संगठन के लिए प्रदेश की बेटी के सम्मान, जनता की भावना और जनविश्वास से बढ़कर कुछ भी नहीं है।

व्यापार संघ ने भी जताया सीएम का आभार

वहीं देहरादून के प्रांतीय उद्योग और व्यापार संघ ने भी CBI जांच की सिफारिश करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें