देहरादून, संवाददाता। सूबे के मुख्यमंत्री हरीश रावत पर भाजपा लगातार भ्रष्ट्राचार का आरोप लगा रही है। इतना ही नहीं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी ने तो सूबे के मुखिया हरीश रावत की तुलना इतिहास के पन्नों में दर्ज आक्रांताओं मुहम्मद गौरी और गजनी से की तो कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रचार समन्वयक व दर्जा राज्य मंत्री धीरेन्द्र प्रताप ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी के बयान की आलोचना करते हुए उनके बयान को ’’पागलपन की पराकाष्ठा ’’ बताया और बलूनी को सलाह दी कि वे अपना इलाज बरेली पागल खाने से कराए। मीडिया के लिए अपना बयान जारी करते हुए धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी, नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना चैहान मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दूसरे नेताओं पर जो भी आरोप लगा रहे हैं वो मनगढ़त हैं और राजनीति से प्रेरित हैं और जिनका कोई आधार भी नही है’। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि भाजपा ने जिस गैर जिम्मेदारी से ’’हिट एण्ड रन’’ की रणनीति अपनाई हुई है उससे विपक्ष की साख जनता में गिर गई है, और यही वजह है कि सूबे की जनता अब भाजपा नेताओं के बयानों को गंभीरता से लेते नहीं दिख रही है। बहरहाल कांग्रेस ने तो अपने तीर चला दिए अब देखना ये दिलचस्प होगा कि कांग्रेस इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है।