अनिल बलोनी का हुआ प्रमोशन राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ -साथ बने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी
ब्यूरो- मोदी सरकार हो या भाजपा संगठन उत्तराखंड की प्रतिभाओं पर ज्यादा भंरोसा कर रहा है।
सूबे मे हरीश रावत को हर वक्त चुनौती देने वाले अनिल बलोनी का कद पार्टी संगठन ने और ऊंचा कर दिया है। भाजपा ने अनिल बलोनी को राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ साथ मीडिया विभाग का राष्ट्रीय प्रमुख भी बना दिया है।
गौरतलब है कि संघ की पृष्ठ भूमि से भाजपा मे आए अनिल बलोनी पेशे से पत्रकार रहे हैं। आज भी उनके कई लेख हिंदी और आंग्लभाषा की पत्र-पत्रिकांओं में प्रकाशित होते रहते हैं।
दरअसल अब तक भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी निभा रहे श्रीकांत शर्मा के योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में शामिल होने के बाद उनके रिक्त पद पर अनिल बलोनी को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अनिल बलोनी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख बनने पर भाजपा के राज्य स्तरीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओँ मे हर्ष की लहर है। जबकि बलूनी ने अपनी फेसबुक वाल को अपडेट करते हुए लिखा है कि
“पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी ने मुझे राष्ट्रीय प्रवक्ता के दायित्व के साथ पार्टी के मीडिया विभाग का राष्ट्रीय प्रमुख मनोनीत किया है जिसके लिये मैं आदरणीय अध्यक्ष जी का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ और विश्वास दिलाता हूँ कि आप सभी के सहयोग से अपने दायित्व पर खरा उतरने का प्रयास करूँगा।”