Big News : दूरियां नहीं बढ़ी नजदीकियां : अनिल बलूनी खिलाएंगे प्रियंका गांधी को उत्तराखंड के व्यंजन, चाय के न्यौते पर बलूनी का ये जवाब - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

दूरियां नहीं बढ़ी नजदीकियां : अनिल बलूनी खिलाएंगे प्रियंका गांधी को उत्तराखंड के व्यंजन, चाय के न्यौते पर बलूनी का ये जवाब

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read

देहरादून। प्रियंका गांधी का बंगला भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को आवंटित होने के बाद प्रियंका गांधी और अनिल बलूनी के बीच मतभेद होने की बजाय,दोनों के बीच राजनीतिक दूरियां बढ़ने की बजाय नजदीकियां बढ़ती हुई नजर आ रही है। जी हां यह बात अलग है कि प्रियंका गांधी से बंगला हटाए जाने के बाद उनका वाला बंगला अनिल बलूनी को मिलने के बाद कांग्रेसी नेताओं ने खूब सवाल खड़े किए। लेकिन दोनों नेताओं के बीच बंगले पर मतभेद होने की बजाय नजदीकियां बढ़ती हुई नजर आ रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया प्रियंका गांधी ने अनिल बलूनी को चाय पर अपने घर पर आमंत्रित कर दिया।

प्रियंका गांधी के निमंत्रण पर अनिल बलूनी ने उन्हें पत्र भेजा कहा कि वह संज्ञान में लाना चाहते हैं वह लंबे समय तक कैंसर के उपचार के बाद दिल्ली लौटे हैं और चिकित्सकों की देखरेख में उपचार कर रहे हैं और चिकित्सकों के निर्देशन में ही घर पर आइसोलेशन में रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। लिहाजा अनिल बलूनी ने प्रियंका गांधी को सपरिवार भोजन पर आमंत्रित कर दिया है, जिसमें उन्होंने प्रियंका गांधी को उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजन मंडुवे की रोटी, झंगोरे की खीर,पहाड़ी रायता,भट्ट की चुड़कानी आदि परोसने की बात कही है।

प्रियंका गांधी ने किया फोन

वहीं प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उन्होंने अनिल बलूनी और उनकी पत्नी से फोन पर बात की है और अनिल बलूनी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की है। प्रियंका गांधी ने अनिल बलूनी को नए घर के लिए शुभकामनाएं भी दी है और और आशा करते हुए कहा है कि जितनी खुशियां उन्हें उस घर में मिली हैं उतनी ही खुशियां अनिल बलूनी को भी उनके उस घर में मिले जो अनिल बलूनी को अब आवंटित होने वाला है।.

अनिल बलूनी ने किया रिप्लाय

प्रतिष्ठा में,
श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी।

आपका पत्र मिला। आभारी हूं। आपके संज्ञान में लाना चाहूंगा कि मैं लंबे समय तक कैंसर के उपचार के बाद दिल्ली लौटा हूं और चिकित्सकों की देखरेख में उपचार कर रहा हूं। उनके निर्देशन में घर पर ही आइसोलेशन में रहकर स्वास्थ्य लाभ कर रहा हूं।

मैं पूर्ण स्वस्थ होकर शीघ्र ही आपको सपरिवार भोजन पर आमंत्रित करूंगा जिसमें आपको मेरे उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजन मंडुवे की रोटी, झंगोरे की खीर,पहाड़ी रायता,भट्ट की चुड़कानी का रसास्वादन मिलेगा। आपका पुनः आभार आपने मुझे आमंत्रित किया।

Share This Article