Big NewsDehradun News

घटना के दिन का CCTV फुटेज!, त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या से पहले मारपीट का वीडियो Angel Chakma Murder

Angel Chakma Murder CCTV Footage: देहरादून(Dehradun News) में सेलाकुई इलाके में त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या का मामल प्रदेश के साथ-साथ देशभर में चर्चा का विषय बन गया है। अब इसी से जुड़ी एक सीसीटीवी वीडियो सामने आई है। जिसमें कुछ लोग एंजेल को मारते हुए नजर आ रहे हैं।

त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या का सीसीटीवी फुटेज आया सामने Angel Chakma Murder CCTV Footage

त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या का मामला इस वक्त सुर्खियों में बना हुआ है। खुद सीएम धामी ने भी इस मामले का संज्ञान लेते हुए एंजेल के पिता से भी बात की। 24 साल का एंजेल चकमा त्रिपुरा के उनाकोटी जिले का रहने वाला था। देहरादून में वो एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। एंजेल के साथ उसका भाई भी देहरादून में ही पढ़ाई कर रहा था। दोनों सेलाकुई इलाके में रह रहे थे। वीडियो के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

एंजेल चकमा से मारपीट का वीडियो

घटना के दिन का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आ गया है। जिसमें एंजेल चकमा और उसका भाई साथ में खड़े दिखाई दे रहे है। बताते चलें कि कल रविवार शाम को मृतक छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। पुलिस लगातार परिवार से संपर्क में है।

https://twitter.com/KUttarakhand/status/2005597976421687402

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार नौ दिसंबर को एंजेल चकमा और उसका भाई बाजार गए थे। इसी बीच कुछ युवकों ने दोनों पर नस्लीय टिप्पणी की। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गी। इसी बीच पांच से छह लड़कों ने एंजेल को धारधार हथियार से घायल कर दिया। जिसके बाद तुरंत ही एंजेल को ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। जहां 17 दिन जिंदगी और मौत से लड़ने के बाद 26 दिसंबर सुबह एंजेल चकमा की मौत हो गई।

पांच आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

एंजेल चकमा के भाई माइकल चकमा ने एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा। जिसमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। आरोपियों के नाम है:-

  • अविनाश नेगी, निवासी शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 25 साल
  • शौर्य राजपूत, निवासी धूलकोट, थाना प्रेम नगर, उम्र 18 साल
  • सूरज खवास, निवासी मूलनिवासी मणिपुर हाल निवासी नयागांव पेलियो, उम्र 18 साल।
  • सुमित निवासी, तिलवाड़ी, देहरादून, उम्र 25 साल।
  • आयुष बडोनी, निवासी बाय खाल, सेलाकुई, उम्र 18 साल हैं।

एक नाबालिग आरोपी अभी भी फरार

अभी एक नाबालिग आरोपी फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वो नेपाल भाग गया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस ने एक टीम नेपाल भेजी है। इस घटना के बाद उत्तराखंड में रह रहे बाहरी राज्यों के बच्चों में डर की स्थिति पैदा हो गई।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें