
एक बच्चा जो मशीन की तरह है जो ऐसे दौड़ता है जैसे मानों बड़ी बड़़ी मशीनें खुद बा खुद चल रही हों। बच्चे की उम्र 8 साल है। बच्चे की तेज रफ्तार देख आनंद महिंद्रा इम्प्रेस हुए और उन्होंने बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। बच्चे का नाम है रुडोल्फ़ ‘ब्लेज़’ इंग्राम ने 13.48 सेकेंड में 100 मीटर का फ़ासला तय करके दुनिया के सबसे तेज दौड़ने वाले बच्चे का खिताब हासिल कर लिया है. इंग्राम के पिता कहते हैं कि एक दिन रुडोल्फ़ ओलंपिक देख रहे थे और अगले दिन सुबह उन्होंने कहा कि ‘ओन ऑर मार्क, गेट सेट गो! पिता ने बताया कि रुडोल्फ़ को फुटबॉल में भी खासी दिलचस्पी है और वह दौड़ने के साथ-साथ फुटबॉल में अपना करियर बनाना चाहते हैं.
ऐसी प्रतिभा भारत में भी होगी लेकिन उसे तलाशने की जरूरत
आपको बता दें कि रुडोल्फ की वीडियो सोशल मीडिया पर आनंद महिंद्रा ने शेयर की है। बता दें कि आनंद महिंद्रा दुनिया की कोई वीडियो शेयर करते हैं तो मामला वायरल हो जाता है! उन्होंने हाल ही में ‘दुनिया के सबसे फास्ट बच्चे’ का एक वीडियो शेयर किया। महिंद्रा बच्चे की रफ्तार देखकर हैरान हैं। उनका मानना है कि ऐसी प्रतिभा भारत में भी होगी। लेकिन जरूरत है तो उसे तलाशने की। लोग इस 8 वर्षीय बच्चे को पसंद कर रहे हैं। उसकी रफ्तार देख कुछ ने कहा कि वह एक हिरण की तरह भाग रहा है तो कोई उसे चिता बता रहा है!
आनंद महिंद्रा ने एक बच्चे का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह एक मशीन की तरह है। जब वह दौड़ता है तो उसके पैर दिखना बंद हो जाते हैं। बेशक यह दुनिया का सबसे तेज इंसान बन जाएगा। लेकिन हमारे 120 करोड़ लोगों की आबादी वाले देश में भी ऐसी प्रतिभा छिपी होनी चाहिए। यकीनन कोई यहां अपने खोजे जाने का इंतजार कर रहा होगा। अपने फोन को चालू रखे।
2019 में यह बच्चा 8.69 सेकंड में 60 मीटर दौड़ा था
आपको बता दें कि बच्चे का नाम Rudolph Blaze ingram है, जिसे ‘दुनिया का फास्टेट किड’ का खिताब दिया गया है। अगर आप गूग पर लिखेंगे सबसे तेज दौड़ने वाला बच्चा या Fastest Kid को Rudolph का नाम और डिटेल आएगी। रुडोल्फ की उम्र 8 साल है। 2019 में यह बच्चा 8.69 सेकंड में 60 मीटर दौड़ा था।