
उधम सिंह नगर में एक अज्ञात वाहन ने एक सन्यासी को टक्कर मार दी। इस हादसे में सन्यासी गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन हायर सेंटर ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई।
अज्ञात वाहन ने सन्यासी को मारी टक्कर
रूद्रपुर के जयनगर में एक अज्ञात वाहन ने एक सन्यासी को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां रास्ते में उनकी मौत हो गई।
बरेली निवासी थे शिव गिरि बाबा
मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में मारे गए सन्यासी बाबा हेमकारपुर चमरौआ जिला बरेली के रहने वाले थे। जो कि 18 साल पहले उधम सिंह नगर आ गए थे।
जिसके बाद से ये यहीं रहने लगे और यहां पर सन्यासी बाबा के नाम से विख्यात हो गए। यहां पर एक महिला ने उन्हें अपना पिता मान कर उनकी सेवा करनी शुरू कर दी। तब से बाबा यहीं रहने लगे थे।
छतरपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
मिली जानकारी के मुताबिक इन दिनों बाबा जयनगर में रह रहे थे। मंगलवार को बाबा अपने किसी काम से शहर जा रहे थे। तभी छतरपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद राहगीर उन्हें अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां ले जाते हुए उनकी रास्ते में ही मौत हो गई।
पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी को पुलिस खंगाल रही है। सीसीटीवी के जरिए पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।