क्या आपको अमिताभ बच्चन की हीरोइन ‘चुम्मा-चुम्मा’ गर्ल किमी काटकर याद हैं। अपने बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर किमी काटकर कई अर्से से बॉलीवुड से गायब हैं। हाल ही में उनकी एक फोटो सामने आई हैं।
अब उनकी जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं उन्हें देख आप दंग रह जाएंगे। अपनी दिलकश अदाओं और एक्टिंग के जरिए लोगों के दिलों पर राज करने वाली किमी काटकर की रंगत और सूरत अब पूरी तरह बदल चुकी है।
किमी काटकर की ये तस्वीरें पूनम ढिल्लन के साथ हैं। एक ओर जहां पूनम का ग्रेस बरकरार है वहीं किमी को पहचानना मुश्किल हो रहा है।
पूनम ढिल्लन ने ये फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। ये किसी फंक्शन की फोटो लग रही है। जहां किमी का मराठी लुक दिखाई दे रहा है।
पूनम और किमी कई फिल्मों में एक साथ काम कर चुकी हैं। सालों बाद फिर से दोनों को एक साथ देखा गया। पिछली बार किमी अनु मल्होत्रा के आर्ट शो में दिखाई दी थीं।
इस शो की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। किमी फिलहाल पुणे में रह रही हैं। किमी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1985 में आई फिल्म ‘पत्थर दिल’ से की थी जिसमें वो एक सपोर्टिंग रोल में नजर आईं।