EntertainmentHighlight

Salman Khan और अमिताभ बच्चन की बड़ी डील!, सालों बाद इस फिल्म में साथ आएंगे नजर!

सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन इस उम्र में भी काम में व्यस्त रहते हैं। फिर चाहे वो फिल्मों में रोल हो या फिर टीवी शो होस्ट करना हो, हर जगह अमिताभ बच्चन आपको काम करते हुए नजर आ जाएंगे। इसी बीच खबर आ रही है कि वो एक नई फिल्म में दिखने वाले हैं। खास बात ये है कि फिल्म(battle of galwan) में अमिताभ बच्चन (Amitabh bachchan) के साथ अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) भी नजर आएंगे। चलिए पूरी खबर जान लते है।

Salman Khan और अमिताभ बच्चन इस फिल्म में साथ आएंगे नजर!

दरअसल सलमान खान आज कल फिल्म बैटल ऑफ गलवान(battle of galwan) की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग लगभग-लगभग पूरी हो चुकी है। इसी बीच अभिनेता अमिताभ बच्चन को भी फिल्म के सेट में देखा गया। इसी कि तस्वीर भी सामने आई। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अमिताभ फिल्म के डायरेक्टर अपूर्वा लखिया के साथ हैं। ये तस्वीर डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने ही पोस्ट की है।

amitabh bachchan

बैटल ऑफ गलवान के सेट पर नजर आए अमिताभ

इस तस्वीर के बाद लोगों के मन में सवाल है कि क्या सलमान की फिल्म में अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे? तो आपको बता दें कि ये हो सकता है कि फिल्म में अमिताभ का भी रोल हो। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

इस फिल्म से गोविंदा भी कर रहे कमबैक

अगर ऐसा होता है तो दोनों कलाकार की एक साथ ये चौथी फिल्म होगी। इससे पहले सलमान और अमिताभ को बाबूल, बागबान, गॉड तुस्सी ग्रेट हो जैसी फिल्मों में साथ देखा गया है। दोनों की जोड़ी दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई है। बताते चलें कि इस फिल्म से गोविंदा भी कमबैक करने जा रहे हैं। दोनों को आखिरी बार पार्टनर में एक साथ देखा गया था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें