HighlightUdham Singh Nagar News

19 जुलाई को ऊधमसिंह नगर में अमित शाह का प्रस्तावित दौरा, तैयारियों को लेकर CS की बैठक

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आगामी 19 जुलाई को ऊधमसिंह नगर में गृह मंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में सीएस ने अधिकारियों को जल्द से जल्द तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए.

19 जुलाई को ऊधमसिंह नगर में अमित शाह का प्रस्तावित दौरा

सीएस ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गृह मंत्री के आगमन से संबंधित सभी तैयारियों और व्यवस्थाओं को समय से पूरा करना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाएं मौसम को ध्यान में रखते हुए संपादित करें. साथ ही उसका वैकल्पिक प्लान भी तैयार रखें.

विकास योजनाओं की सूची तैयार करने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जिन विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाना है उनकी सूची तैयार करें. बैठक में सीएस के साथ प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें