भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हेलिकॉप्टर को पश्चिम बंगाल के जाधवपुर में लैंडिग की इजाजत नहीं दी गई है। इसके चलके अमित शाह को अपनी रैली रद्द करनी पड़ी है। पश्चिम बंगाल के जादवपुर में अमित शाह अंतिम चरण से पहले रैली करना चाहते थे। हालांकि अंतिम समय में प्रशासन ने उनके हेलीकाप्टर की लैंडिग की अनुमति को निरस्त कर दिया गया। इस मसले पर अब भाजपा ने कड़ी नाराजगी जताई है। पार्टी ने प्रदर्शन के साथ साथ आयोग से शिकायत का मन बनाया है।
समाचार एंजेसी एनएआई ने सूत्रों के हवाले से ये खबर जारी की है। इस खबर में बताया गया है कि जाधवपुर में अमित शाह के हेलीकाप्टर की लैंडिग को निरस्त कर दिया गया है। हालांकि प्रशासन ने पहले परमिशन दे दी थी लेकिन बाद में उसे कैंसिल कर दिया।
इसके पहले भी अमित शाह को पश्चिम बंगाल के मालदा में रैली की अनुमति नहीं दी गई थी।