Uttarkashi NewsHighlight

Uttarkashi Cloudburst : अमित शाह ने CM से फोन पर ली उत्तरकाशी घटना की जानकारी, मदद का दिया आश्वासन

उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने इस आपदा में जन-धन की हानि पर संवेदना व्यक्त की और प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई।

अमित शाह ने सीएम धामी से फोन पर ली उत्तरकाशी घटना की जानकारी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही राज्य सरकार को हर संभव केंद्रीय सहायता का आश्वासन दिया। गृह मंत्री ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एन.डी.आर.एफ और अन्य राहत एजेंसियों को तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

आंध्र प्रदेश दौरा स्थगित कर देहरादून के लिए रवाना हुए सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना आंध्र प्रदेश दौरा स्थगित कर तत्काल देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हैं। केंद्र सरकार की ओर से प्रभावित क्षेत्र में तत्काल और आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जा रही है।

ये भी पढ़ें : Uttarkashi Cloudburst : 60 से अधिक लोग मलबे में फंसे, रेस्क्यू अभियान शुरू

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें