देहरादून- भाजपा अध्यक्ष अमित शाह खुद रविवार को देहरादून पहुंचे।जौलीग्रांट एयरपोर्ट में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह हरिद्वार के भूपतवाला में बनाए गए अस्थाई हेलीपैड पर पहुंचे, जहां से उनका काफिला शांतिकुंज के लिए रवाना हो गया।
शांतिकुंज पहुंच कर उन्होंने पंडित आचार्य श्रीराम शर्मा और माता भगवती देवी शर्मा की संयुक्त समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद अबोवे बैटरी चालित रिक्शा से वह गायत्री मंदिर की ओर प्रस्थान किया।
शांतिकुंज प्रमुख डॉ प्रणव पंड्या से आम चुनाव में मांगा समर्थन
शांतिकुंज प्रमुख डॉ प्रणव पंड्या ने बताया भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उनसे वर्ष 2019 फरवरी-मार्च में होने वाले आम चुनाव में समर्थन मांगा और गायत्री परिवार के पूरे देश में पहले साधकों की संख्या जाने नहीं चाहिए।
करीब 15 करोड़ साधक गायत्री परिवार से जुड़े, अप्रत्यक्ष तौर पर इनकी संख्या करीब 25 करोड़
डॉक्टर प्रणव पंड्या ने बताया कि इस वक्त देश में सीधे तौर पर करीब 15 करोड़ साधक गायत्री परिवार से जुड़े हुए हैं, जबकि अब अप्रत्यक्ष तौर पर इनकी संख्या करीब 25 करोड़ है। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया। साथ ही अपने साधकों को सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का आकलन करते हुए स्वयं विवेक से वोट देने की अपील की बताया की।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें केंद्र सरकार की नीतियों और उपलब्धियों का विस्तार से जानकारी दें और उसे संबंधित पुस्तक भी भेंट की।