Big NewsHaridwar News

हरिद्वार पहुंचे Amit shah, फूंका चुनावी बिगुल, बोले 2027 में फिर आएगी BJP

Amit shah haridwar visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरिद्वार के बैरागी कैंप पहुंच गए हैं। गृह मंत्री ने इस दौरान 1100 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

अमित शाह ने 1132 करोड़ के सहकारिता के अलग अलग कामों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। साथ ही बैरागी कैंप में आयोजित कार्यक्रम में राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। साथ ही पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए शरणार्थी शरणाथियों को नागरिकता प्रमाण भी दिए। गृह मंत्री ने पांच पुलिस आरक्षी राष्ट्रीय सेवा मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। साथ ही नियुक्ति पाने वाले 2000 पुलिस कर्मियों का स्वागत किया।

अमित शाह ने हरिद्वार से फूंका चुनावी बिगुल

अमित शाह ने हरिद्वार से 2027 का चुनावी बिगुल फूंक दिया है। शाह ने राज्य में तीसरी बार बीजेपी सरकार बनाने का आह्वान किय। कार्यक्रम में भारी भीड़ को देखकर अमित शाह गदगद हो उठे। शाह ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड की जनता को बताने आया हूं कि देवभूमि उत्तराखंड अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करता था।

रामपुर तिराहे की घटना का किया जिक्र

अमित शाह ने अपने संबोधन में उत्तराखंड की संस्कृति और रामपुर तिराहे की घटना का भी जिक्र किया। साथ ही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। शाह ने कहा कि कांग्रेस के विद्वान कहते थे कि उत्तराखंड छोटा राज्य है। लेकिन आज इस छोटे राज्य में जमकर विकास हो चुका है।

उत्तराखंड के लोगों को करना होगा 2027 का उद्घाटन: शाह

युवाओं को अमित शाह ने संबोधित करते हुए कहा कि क्या कांग्रेस की सरकार होती तो उन्हें नौकरी मिलती? शाह ने नकल विरोधी कानून पर सीएम धामी की पीठ ठोंकी। अमित शाह ने कहा कि बंगाल और तमिलनाडू में भी बीजेपी की सरकार बनेगी। शाह ने कहा 2027 का उद्घाटन उत्तराखंड वालों को करना होगा।

अमित शाह ने किया एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दस साल में उत्तराखंड को पौने दो लाख करोड़ की योजनाएं मिली है। शाह ने कहा कि उत्तराखंड के निर्माण का विरोध करने वाली कांग्रेस एक तीसरा मौका दीजिए। उसके बाद उत्तराखंड राज्य में विकास ही विकास नजर आएगा।

सवा चार घंटे हरिद्वार में रहेंगे Amit shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करीब सवा चार घंटे हरिद्वार में रहेंगे। बताया जा रहा है जनसभा और अन्य कार्यक्रमों में वे शिरकत करेंगे। साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे। सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह समेत कई मंत्री, विधायक और भाजपा नेता कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।



Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें