Dehradun NewsBig News

शूटिंग के लिए उत्तराखंड पहुंचे मशहूर यूट्यूबर अमित भड़ाना, सीएम धामी से की मुलाकात

फिल्म शूटिंग के लिए उत्तराखंड आए मशहूर यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर अमित भड़ाना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करने सीएम आवास पहुंचे. इस दौरान उनके साथ तनिष्क सिंह (Paradox), अभिषेक बैंसला (MC SQUARE LAMBARDAR), अंकुर अग्रवाल, राजन अरोड़ा और साक्षी सिंह भी मौजूद थी.

सीएम धामी ने किया सभी यूट्यूबर्स को चारधाम यात्रा के लिए आमंत्रित

यूट्यूबर्स ने देवभूमि की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परम्पराओं और प्रमुख पर्यटन स्थलों से जुड़े विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की. सीएम धामी ने राज्य की ओर से उन्हें उत्तराखंड की प्रतिष्ठित चारधाम यात्रा के लिए आमंत्रित किया, ताकि वे यहां की आध्यात्मिकता और प्राकृतिक सौन्दर्य का दर्शन कर सकें.

उत्तराखंड की सांस्कृतिक महत्व को विदेशों तक पहुंचाएंगे यूट्यूबर्स

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं की रचनात्मकता और जन जागरूकता के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की. साथ ही मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि उनके माध्यम से राज्य की खूबसूरती और सांस्कृतिक महत्व को देश-विदेश तक पहुंचाया जा सकेगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें