Big NewsNational

अब बिना मुकदमे होगी गिरफ्तारी?, जंतर-मंतर में प्रदर्शन के बीच दिल्ली में NSA लागू

दिल्ली के जंतर मंतर पर आज यानी गुरुवार, 23 जुलाई को भी प्रदर्शन जारी है। युवाओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी बीच अब केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली पुलिस आयुक्त को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत लोगों को हिरासत में लेने की अनुमति दी है।

जंतर-मंतर में प्रदर्शन के बीच दिल्ली में NSA लागू!

दरअसल केंद्र सरकार ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को 19 जुलाई से 18 अक्टूबर तक राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत लोगों को हिरासत में लेने की अनुमति दी है।

इस कानून के बाद अगर पुलिस को लगता है कि कोई व्यक्ति राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। तो उसे बिना किसी मुकदमे और आरोप के हिरासत में रखा जा सकता है। अधिकतम एक वर्ष के लिए इस कानून के तहत लोगों को हिरासत में लिया जा सकता है।

‘पेपर लीक को लेकर फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन होगा’- पीएम मोदी

बताते चलें कि आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह-सुबह छात्रों को लेकर बयान जारी किया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से पोस्ट कर पेपर लीक के मामले में स्टूडेंट्स को संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं का भविष्ट हमारे लिए पहले है। ऐसे में पेपर लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन होगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें