NationalHighlight

Amarnath Yatra 2025: इस दिन से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, सुरक्षा के ये इंतजाम, इतने लोग करवा चुके है रजिस्ट्रेशन

इस साल अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से (amarnath yatra 2025 start date) शुरू हो रही है। जो कि 38 दिनों तक चलेगी। हर साल की तरह इस बार भी बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु आएंगे। जम्मू-कश्मीर के खूबसूरत रास्तों से होकर इस पवित्र गुफा के दर्शन करेंगे।

हालांकि पहलगान आतंकी हमले के बाद से लोगों के मन में यात्रा को लेकर डर बैठ गया है। हालांकि प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। चलिए जानते है कि कितने लोग रजिस्ट्रेशन करवा चुके है कआ पडा पाआ पर ाज खआ जका र

amarnath yatra 2025

इस दिन से शुरू हो रही है अमरनाथ यात्रा Amarnath Yatra 2025 start date

इस साल तीन जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के दो रूट है। जो कि बालटाल और पहलगाम से होती है। जहां बालटाल रूट करीब 14 किलोमीटर लंबा है। तो वहीं गुफा तक पहुंचने में करीब एक दिन का समय लग जाता है। तो वहीं दूसरा रूट 32 किलोमीटर का है।

यहां से तीन-चार दिन यात्रा में लग जाते है। बालटाल में दोनेल गेट से यात्रा शुरू होती है। तो वहीं पहलगाम में चंदनवाड़ी से। इधर यात्रियों की RFID चेकिंग की जाती है। यानी की इस यात्रा के लिए आपके पास RFID कार्ड होना जरूरी है। इसकी फीस 250 रुपए है।

कब और कैसे होगा रजिस्ट्रेशन? amarnath yatra 2025 registration

अमरनाथ की यात्रा के लिए पहले से ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके है। इस यात्रा के लिए फिटनेस सर्टिफिकेट होना जरूरी है। ये रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ जमा करना होता है। आप अपने नजदीकी बैंक ब्रांच या फिर अम्रनाथ यात्रा कि ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

सरकार की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले को देखते हुए इस बार यात्रियों की सुरक्षा के लिए काफी सतर्कता बरती जा रही है। गुफा तक जाने वाले दोनों ही रूट पर CRPF, ITBP और जम्मू-कश्मीर पुलिस तैनात रहेंगी। इसके साथ ही ड्रोन से निगरानी की जाएगी और RFID आधारित ट्रैकिंग से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

अब तक इतने लोग करवा चुके हैं रजिस्ट्रेशन

बता दें कि पहलगाम हमले से पहले करीब 2.38 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। लेकिन अब सुरक्षा कारणों के चलते केवल 85 हजार यात्रियों के यात्रा करने की पुष्टि हो पाई है। हालांकि प्रशासन यात्रा को सुरक्षित बनाने के सभी इंतजाम कर रही हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें