Big NewsAlmora News

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी अल्टो कार, 4 लोगों की मौके पर ही मौत

अल्मोड़ा से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे चायखान-बेगानिया मार्ग पर एक आल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिससे मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है।

अल्मोड़ा में खाई में गिरी अल्टो कार

मिली जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त कार में छह लोग सवार थे। बलिया गांव के पास मारुति अल्टो कार (संख्या यूके 04 जेड-5819) अचानक अनियंत्रित हुई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही लमगड़ा थाना पुलिस, स्थानीय लोग और राहत दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। खाई में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

एक ही गांव के थे चारों मृतक

पुलिस के अनुसार, जान गंवाने वाले सभी मृतक बलिया गांव के लिए निवासी थे। मृतकों की पहचान:-

  • राजेंद्र सिंह बेलवाल (40 वर्ष), पुत्र नारायण सिंह बेलवाल
  • जगदीश सिंह (35 वर्ष), पुत्र लक्ष्मण सिंह
  • लछम सिंह (56 वर्ष), पुत्र प्रताप सिंह
  • पान सिंह (50 वर्ष), पुत्र बिशन सिंह

दो घायलों को हायर सेंटर रेफर

दोनों घायलों को तुरंत ही खाई से निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लमगड़ा ले जाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल अल्मोड़ा (हायर सेंटर) रेफर कर दिया।

क्या है हादसे की वजह?

अभी शुरुआती जांच में खाई में गिरने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की माने तो वाहन में तकनीकी खराबी या फिर तेज रफ्तार के चलते ये हादसा हुआ हो सकता है। फिलहाल इसको लेकर जांच जारी है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें