अल्मोड़ा। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा जनपद में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भीतर 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए जोश भी भरेंगे। माना जा रहा है कि यहां वे मोदी मंत्र का जवाब भी देंगे। तो वहीं कांग्रेस से भागी हुए विधायकों पर भी कुछ बोल सकते हैं। राहुल गांधी भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों के दौरे पर भी चुटकी ले सकते हैं। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी कुछ ही घंटों में देवभूमि में पहुंचने वाले हैं। बता दें कि राज्य में कांग्रेस के बड़े नेता का यह पहला दौरा है। जबकि भाजपा के कई केंद्रीय नेता सूबे में आ चुके हैं।