Almora NewsHighlight

DM की अध्यक्षता में हुई कौशल विकास समिति की बैठक, रोजगार सुनिश्चित करने पर दिया जोर

जिला कौशल विकास समिति की बैठक आज अल्मोड़ा के डीएम आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वर्तमान में संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 (2022-26) और मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना की प्रगति पर चर्चा हुई।

कौशल प्रशिक्षण पर दिया जोर

डीएम ने कहा कि स्वरोजगार और आजीविका सृजन को मजबूत करने के लिए समय पर कौशल प्रशिक्षण आवश्यक है। डीएम ने कहा युवाओं को न केवल मौजूदा कौशल में पारंगत किया जाना चाहिए, बल्कि नए कौशल सीखने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि प्रशिक्षित युवाओं को शत-प्रतिशत रोजगार मिले।

37 युवाओं को जापान में मिला रोजगार

बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत अब तक 37 युवाओं को जापान में रोजगार उपलब्ध कराया गया है, जिनमें अल्मोड़ा जिले के छह युवा शामिल हैं। बैठक में “कौशल प्रतियोगिता” के आयोजन पर भी चर्चा हुई। बता दें यह प्रतियोगिता हर दो साल में कौशल विकास भारत सरकार द्वारा आयोजित की जाती है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें