अल्मोड़ा: लोअर माल रोड होटल मैनेजमेंट संस्थान के पास हुआ सड़क हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी ऑल्टो, हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ऑल्टो कार यूके 07-4052 खूंट धामस से बर्शिमी के लिए चली थी। बताया गया है कि लोअर माल रोड में होटल मैनेजमेंट संस्थान के पास कार में कुछ खराबी आ गई थी। इस बीच कार को स्टार्ट करने के लिए बाहर उतरे व्यक्ति (गोविंद सिंह) ने धक्का देने का प्रयास किया। बताया गया है कि कार में बैक गेयर लगा था। इस बीच चालक कार नियंत्रण खो बैठा जिससे कार पहाड़ी से नीचे लुढ़क गई। कार चला रहे भगवत सिंह बिष्ट (29) पुत्र पूरन सिंह निवासी धामस की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रियंका (3) पुत्री गोविंद सिंह, मयंक (3) पुत्र भगवत सिंह और लीला देवी (30) पत्नी गोविंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।