Big NewsPoliticsUttarakhandYour City

बीजेपी नेताओं का आरोप, कांग्रेसियों ने किया पुलिस पर पथराव, शुरु हुआ ब्लेमगेम

DEHRADUN BLAME

 

देहरादून में बेरोजगारों पर हुए लाठीचार्ज के मसले पर अब ब्लेमगेम भी शुरु हो गया है। बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेताओं की शह पर NSUI कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पत्थर बरसाए हैं।

बीजेपी नेता और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी समेत कई अन्य नेताओं ने भी कांग्रेस पर आरोपों की झड़ी लगा दी है। बीजेपी नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस नेताओं की शह पर उनके छात्र संगठन एनएसयूआई ने सबसे पहले पुलिस पर पत्थर बरसाने शुरु किए। इसी के बाद माहौल बिगड़ा। बीजेपी के नेताओं ने बाकायदा इस संबंध में बयान जारी किए हैं। यही नहीं बीजेपी की ओर से इस संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्टें भी शेयर की जा रहीं हैं।

आज की घटना विपक्ष की साजिश- महेंद्र भट्ट

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का इस मामले पर एक बयान सामने आया है। जिसके बाद सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि यह विपक्षी नेताओं की साजिश है। विपक्ष की इस साजिश की वजह से पथराव की नौबत आई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार के पेड़ को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आने वाले समय में निष्पक्ष तरीके से परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी।

NSUI यूथ कांग्रेस के लड़कों ने पहले शुरू की पत्थरबाजी

जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है इसमें बीजेपी कार्यकर्ता दावा कर रहे हैं कि शांती पूर्ण विरोध प्रदर्शन में NSUI के कार्यकर्ताओं ने पहले पत्थरबाजी शुरू की। बीजेपी कार्यकर्ता ये भी दावा कर रहे हैं कि पत्थरबाजी करने के लिए टाईल्स तोड़कर तक फेंकी गई।

देवभूमि को कश्मीर बनाने की साजिश?

बीजेपी अपने आरोपों के पक्ष में बाकायदा एक पोस्टर के साथ वीडियो वायरल करा रहें हैं। इसमें जो थंबनेल लगाया गया है उसमें पत्थरबाजी को देवभूमि को कश्मीर बनाने की साजिश के तौर पर दिखाया गया है। ये वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है।

आज की पत्थरबाजी में कांग्रेस का हाथ – गणेश जोशी

बेराजगारों के प्रदर्शन के बाद प्रदेश की सियासत गर्मी गयी है। घटना पर ब्लेमगेम जारी है। इसी बीच कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का एर बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि विपक्ष युवाओं को बरगलाने का काम कर रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के कुछ नेता युवाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज की पत्थरबाजी में कांग्रेस का हाथ है। इसमें प्रदेश के युवाओं का हाथ नहीं है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button