PoliticsUttarakhand

उत्तराखंड : कल दिल्ली जंतर-मंतर में होगा ऑल इंडिया महिला कांग्रेस का धरना

महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचार और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर कल ऑल इंडिया महिला कांग्रेस का धरना देने जा रही है। धरने में उत्तराखंड से भी महिलाएं जाएंगी। उत्तराखंड महिला कांग्रेस की उपाध्यक्षा मनोरमा डोबरियाल ने बताया कि इसमें शामिल होने के लिए महिलाओं को बसें उपलब्ध कराई गई हैं।

कल दिल्ली जंतर-मंतर में होगा ऑल इंडिया महिला कांग्रेस का धरना

दिल्ली में होने जा रहे ऑल इंडिया महिला कांग्रेस के धरने पर पर ज्यादा जानकारी देते हुए उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष मनोरमा डोबरियाल ने बताया की उत्तराखंड से विभिन्न क्षेत्रों से महिलाएं आ रही है। सभी महिलाओं के लिए बसें उपलब्ध कराई गई हैं जो दिल्ली पहुंचेंगे।

dehradun

दस हजार महिलाओं के पहुंचने की उम्मीद

मनोरमा डोबरियाल ने बताया कि महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार, बलात्कार और खासकर महिलाओं को 33% आरक्षण जल्द लागू करने की मांग के साथ इस धरने का आवाहन किया गया है। उन्होंने बताया कि 10000 महिलाओं के पहुंचने का टारगेट रखा गया है। जिसमें विभिन्न जगहों से महिलाएं दिल्ली पहुंचेंगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button