HighlightDehradun News

All India Gorkha Ex-Servicemen Association 75वीं वर्षगांठ: CM ने किया बैरिस्टर की प्रतिमा का अनावरण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज All India Gorkha Ex-Servicemen Welfare Association की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर गढी़ कैंट में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस मौके पर उन्होंने बैरिस्टर अरि बहादुर गुरूंग की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही एसोसिएशन की स्मारिका का भी विमोचन किया।

भारतीय संविधान के निर्माण में रहा है बहादुर गुरूंग का योगदान: CM

सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि बैरिस्टर अरि बहादुर गुरूंग सांसद रहे हैं, उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सिर्फ एक संगठन का उत्सव नहीं है, बल्कि ये उस अदम्य साहस, समर्पण, राष्ट्रभक्ति और गौरवशाली परम्परा का उत्सव भी है, जिसे गोरखा सैनिकों ने सदियों से अपने पराक्रम से संजोया है।

गोरखाओं के बिना पूर्ण नहीं मानी जाती दुनिया की कोई भी युद्ध गाथा

सीएम धामी ने कहा कि गोरखा सैनिकों के पराक्रम और बलिदान की पहचान इस बात से होती है कि दुनिया की कोई भी युद्ध गाथा गोरखाओं के बिना पूर्ण नहीं मानी जाती। इसलिए भारत सरकार द्वारा All India Gorkha Ex-Servicemen Welfare Association को All India Status प्रदान किया जाना इस समुदाय की प्रतिष्ठा और योगदान का सम्मान है।

एसोसिएशन ने ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाई है अपनी भूमिका: CM

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 75 वर्षों में एसोसिएशन ने ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ अपनी भूमिका निभाई है। आज विभिन्न राज्यों में बसे लाखों गोरखा भूतपूर्व सैनिक, वीर नारी और उनके आश्रित इस संस्था के माध्यम से लाभान्वित हो रहे हैं। सीएम ने कहा कि अमर वीर मेजर दुर्गा मल्ल के अद्वितीय शौर्य को भुला पाना असंभव है।

सीएम बोले राज्य के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे गोरखा

सीएम ने कहा इसी तरह परमवीर चक्र से सम्मानित धन सिंह थापा और आजाद भारत के प्रथम अशोक चक्र विजेता नर बहादुर थापा जैसे अनगिनत वीरों ने भारत माता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए गर्व की बात है कि आज गोरखा समाज न केवल हमारी सीमाओं की रक्षा में,बल्कि हमारे राज्य के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें