Highlight

11 साल की बच्ची को बूढ़ा प्रिंसिपल बनाना चाहता था बेगम…, प्रेम पत्र में लिखता था ऐसी बातें, सुनकर दंग रह जाएंगे आप

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वालीघटना सामने आई है। जिसने शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया है। दरअसल सरकारी प्राथमिक जूनियर हाईस्कूल के प्रिंसिपल का आशिक मिजाज देखने को मिला।

बूढ़े प्रिंसिपल का दिल एक 11 साल की बच्ची पर आ गया। हद तो तब हुई जब प्रिंसिपल ने बच्ची को प्रेम पत्र लिखकर भेजा। पत्र में ऐसी बातें जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। टीचर ने प्रेम पत्र में लिखा कि वो बच्ची से प्यार करता है। साथ ही वो उसे अपनी पत्नी बनाना चाहता है।

national news

11 साल की बच्ची को बूढ़ा प्रिंसिपल बनाना चाहता था बेगम

दरअसल ये पूरा मामला मामला अलीगढ़ जिले क्षेत्र के सरकारी प्राथमिक जूनियर हाईस्कूल का है। प्रिंसिपल शकील अहमद पर आशिकी का ऐसा बुखार चढ़ा की उसने ना तो सीमा देखी और ना ही उम्र। गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते की भी लाज ना रखी। बूढ़े प्रिंसिपल का कक्षा सातवीं में पढ़ने वाली बच्ची पर दिल आ गया। उसे उसने प्रेम पत्र भी लिखकर दिया। आपको बता दें कि छात्रा ने प्रिंसिपल पर गलत हरकतों का भी आरोप लगाया है।

छेडछाड भी करता था प्रिंसिपल

पीड़िता की मां ने बताया कि स्कूल का प्रिंसिपल उसकी बेटी को परेशान करता था। लव लेटर के साथ-साथ वो उसपर शादी और निकाह का दवाब भी बनाता था। मां की माने तो आरोपी कहता था कि वो बच्ची को अपनी पत्नी बनाएगा। मां ने बताया कि उनकी बेटी महज 11 साल की है और सातवीं क्लास में पढ़ती है।

डरी-सहमी बच्ची ने बताई आपबीती

परिवार वालों के मुताबिक एक दिन बच्ची डरी-सहमी सी घर लौटी। हिम्मत जुटाने के बाद उसने मां को पूरी घटना बताई। परिवार ने तुरंत ही इसकी शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल शकील अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं पीड़िता को मेडिलक जांच के लिए भेजा गया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें