2 सिर, 4 हाथ-पैर और एक धड़! जुड़वां बच्चों को देख मां ने तोड़ा दम Conjoined Twins Case

Aligarh Conjoined Twins Case: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक बेहद दुर्लभ मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपकी भी आंखे नम हो जाएंगी। दरअसल यहां एक गर्भवती महिला ने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। बच्चे दो सिर, चार हाथ और पैर के साथ हुए लेकिन दोनों का धड़ एक ही है। इसको देखकर ही बच्चों की मां की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
2 सिर, 4 हाथ-पैर और एक धड़! Aligarh Conjoined Twins Case
दरअसल ये पूरी घटना अलीगढ़ के मोहनलाल गौतम महिला जिला अस्पताल की है। यहां 17 मार्च को आकाश कुमार अपनी पत्नी नीरू को लेकर अस्पताल पहुंचे। महिला की स्थिति देखकर डॉक्टरों ने सीजेरियन ऑपरेशन की सलाह दी। जिसके बाद महिला का ऑपरेशन किया गया।

ऑपरेशन के दौरान सामने आया दुर्लभ मामला
महिला ने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। हालांकि बच्चों को देख डॉक्टर और स्टाफ हैरान रह गए। दोनों बच्चे एक ही धड़ से जुड़े हुए थे। बाकी शरीर के अंग दो दो थे। दो सिर, चार हाथ-पैर। डॉक्टरों ने इस एक अत्यंत दुर्लभ चिकित्सीय स्थिति बताया। फिलहाल दोनों बच्चों की हालत स्थिर है। हालांकि उनकी मां की तबीयत बिगड़ गई।
जुड़वां बच्चों को देख मां ने तोड़ा दम
नवजातों को देखने के बाद मां की मानसिक और शारीरिक स्थिति बिगड़ गई। वो गहरे सदमें में चली गई। देखते ही देखते मां की हालत गंभीर हो गई। इलाज के लिए महिला को रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया। तो वहीं बच्चों की स्थिति पर डॉक्टर नजर रख रहे हैं।