Alpha Teaser: खतरनाक मिशन पर बाप-बेटी की जोड़ी, Alia Bhatt की फिल्म का टीजर रिलीज

Alia Bhatt Alpha Teaser: अभिनेत्री आलिया भट्ट की स्पाई थ्रिलर फिल्म अल्फा काफी वक्त से सुर्खियों में बनी हुई है। हिंदी सिनेमा की बहुचर्चित फिल्मों में ये शुमार है। हाल ही में खबर थी कि जल्द ही इसका टीजर रिलीज किया जाएगा। ऐसे में बिना वक्त गवाए मेकर्स ने आज 10 जून को फिल्म का पहला टीजर रिलीज कर दिया है। चलिए जानते है कि अल्फा का टीजर कैसा है?
रिलीज हुआ आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा का टीजर Alpha Teaser
फिल्म अल्फा का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। जिसमें आलिया भट्ट और बॉबी देओल की झलक देखने को मिल रही है। यशराज फिल्म्स के एक्स हैंडल से इस टीजर को शेयर किया गया है। इसको फर्स्ट किल का नाम दिया गया है।
टीजर देखकर पता चल गया है कि आलिया भट्ट इसमें अभिनेता बॉबी देओल की बेटी बनी हैं। वो अपनी बेटी को एक जासूस बनाना चाहते हैं। टीजर में आलिया का एक्शन अंदाज देखने को मिल रहा है। जिससे फैंस की एक्साइटमेंट फिल्म को लेकर और भी ज्यादा बढ़ गई है।
फिल्म की रिलीज डेट Alia Bhatt Alpha Release Date
बता दें कि अल्फा के निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं। फिल्म का निर्देशक कमान शिव रवैल द्वारा किया गया है। रही बता अल्फा की रिलीज डेट की तो मेकर्स ने पहले इसे 10 जुलाई 2026 को रिलीज करने की घोषणा की थी। लेकिन टीजर रिलीज के बाद इसकी डेट को बदला गया है। स्पाई थ्रिलर फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट और बॉबी देओल के साथ अभिनेता अनिल कपूर और शरवरी वाघ भी अभिनय करते नजर आएंगे।