Almorahighlight

सीएम की डरानेे-धमकाने की कोशिश असफल, भभकियों से नहीं डरेंगे : कर्मचारी

Breaking uttarakhand newsअल्मोड़ा : उत्तराखंड जनरल ओबीसी इम्पलाइज यूनियन के बैनर तले ​तमाम विभागों के कर्मचारियों ने आज गुरुवार को त्रिवेंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल किया और आज देहरादून के गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया। बता दें कि इस दौरान कई क्षेत्रों से आये पंचायत प्रतिनिधियों ने भी प्रदर्शन में भाग लिया। इस धरना प्रदर्शन में हवालबाग के ब्लाक प्रमुख सहित लगभग डेढ़ दर्जन ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे।

प्रदर्शनकारियों ने की आवाज बुलंद

प्रदर्शनकारियों ने आवाज बुलंद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कर्मचारियों को डराने-धमकाने की असफल कोशिश कर रहे हैं। वह ‘नो वर्क, नो पे’ जैसी भभकियों से डरने वाले नही हैं।

https://youtu.be/KMR_pjWXdqg

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बीते कई दिनों से चितई के ग्वेल देवता के मंदिर में लगी जागर में अवतरित हुए देवता ने 22 दिनों में समस्या के समाधान की बात कही। इसलिए वह अपना विश्वास कम नही होने दें। त्रिवेंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कर्मचारियों ने जुलूस निकाला। इस दौरान जनरल ओबीसी कर्मचारी संगठन के जिला सचिव पुष्कर सिंह भैसोड़ा, दिग्म्बर दत्त फुलोरिया, एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएस चिलवाल, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज लोहनी, कार्मिक एकता मंच के रमेश चंद्र पांडे सहित राज्य के कर्मचारियों शामिल रहे। जनरल-ओबीसी के कर्मचारियों को वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र राजेन्द्र रावत, कांग्रेस नेता आर्शीवाद गोस्वामी, खत्याड़ी के पूर्व प्रधान हर्ष कनवाल ने इस आंदोलन को समर्थन दिया और आवाज से आवाज बुलंद की।

Back to top button