EntertainmentHighlight

Oh My God 3: अक्षय कुमार के साथ रानी मुखर्जी मचाएंगी धमाल, जल्द शुरू होगी शूटिंग

Rani Mukerji In Oh My God 3: बॉलीवुड की चर्चित फ्रेंचाइजी ‘ओह माई गॉड’ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है। दर्शक पहले से ही इस फिल्म के तीसरे पार्ट Oh My God 3 का काफी वक्त से इंतजार कर रहे हैं।

ऐसे में अब इस फिल्म से जुड़ी एक जानकारी सामने आई है। खबरों की माने तो अक्षय कुमार के साथ इस बार रानी मुखर्जी(rani mukerji) मुख्य भूमिका में नजर आ सकती हैं। अगर ये रिपोर्ट्स सही निकली तो पहली बार दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आएगी।

Oh My God 3: अक्षय कुमार के साथ रानी मुखर्जी मचाएंगी धमाल

‘पिंकविला’ की रिपोर्ट के मुताबिक ‘ओह माई गॉड’ का प्री-प्रोडक्शन स्टेज चल रहा है। फिल्म की शूटिंग 2026 के मई में शुरू हो सकती है। इस बार भी निर्देशन अमित राय संभाल रहे हैं। खबरों की माने तो पार्ट 3 में कहानी पहले से भी कहीं ज्यादा संवेदनशील, समकालीन मुद्दों पर आधारित होगी। बता दें कि ये फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ समाज से जुड़े सवालों पर भी होने वाली है।

कंटेंट-ड्रिवन रोल्स के लिए जानी जाती हैं रानी

ऐसे में इस फिल्म से रानी मुखर्जी के जुड़ने से एक नई गंभीरता और ताजगी मिलने की उम्मीद है। बता दें कि रानी कंटेट-ड्रिवन किरदार के लिए जानी जाती हैं। फिल्म में माना जा रहा है कि दोनों अक्षय और रानी की जोड़ी इस फिल्म में धमाल मचा देगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें