Entertainment

इस फिल्म की शूटिंग में एक्शन सीन के दौरान चोटिल हुए अक्षय कुमार, फिर भी जारी रखी शूटिंग

  

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग स्कॉटलैंड में हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय एक्शन सीन करते वक्त चोटिल हो गए।

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के सीक्वल के लिए चर्चा में है। मुंबई में फिल्म के सीन शूट होने के बाद अब वह फिल्म के एक्शन सीन की शूटिंग के लिए टीम के साथ स्कॉटलैंड गए है। फिल्म में अक्षय के साथ टाइगर श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय एक्शन सीक्वेंस के दौरान चोटिल हो गए।

शूटिंग के दौरान चोटिल हुए अक्षय

अक्षय एक्शन सीक्वेंस के दौरान घायल हो गए। पर अक्षय को ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आई। खबरों की माने तो एक्शन सीन में चोटिल होने के बाद भी उन्होंने शूटिंग जारी रखीं। फिलहाल एक्शन सीन को रोक दिया गया है। लेकिन फिल्म के क्लोज-उप शॉर्ट्स की शूटिंग जारी है।

सूत्रों के हवाले से खबर आई है की अक्षय टाइगर के साथ एक्शन सीन शूट कर रहे थे की तभी एक मुख्य सीन के दौरान वह चोटिल हो गए।   

चोटिल हुए फिर भी शूटिंग जारी है

अक्षय के चोटिल होने के बाद उनके घुटने ने ब्रेसेस लगे हुए है। वह फिल्म के बाकी हिस्सों के क्लोज उप शॉर्ट्स का शूट कर रहे है। जिससे स्कॉटलैंड में होने वाले सीन की शूटिंग में देरी ना हो। बड़े मियां छोटे मियां फिल्म में अक्षय और टाइगर के साथ सोनाक्षी सिन्हा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नज़र आएंगे।

अली अब्बास जफर कर रहे है फिल्म का निर्देंशन

बड़े मियां छोटे मियां के निर्देशक अली अब्बास जफर है। इन्होंने कई बड़ी बड़ी फिल्मों का निर्देशन किया है। जिसमें सुल्तान, टाइगर जिंदा है, भारत, मेरे ब्रदर की दुल्हन, गुंडे आदि फिल्में शामिल है।

Back to top button