Haridwar NewsHighlight

चाचा की अस्थियां विसर्जित करने के लिए हरिद्वार पहुंचे अखिलेश, मां गंगा का लिया आशीर्वाद

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को अपने चाचा राजपाल सिंह यादव की अस्थियां विसर्जित करने के लिए हरिद्वार पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मकर सक्रांति के मौके पर गंगा में डुबकी लगाकर मां गंगा का आशीर्वाद लिया.

मां गंगा का लिया आशीर्वाद

बता दें मंगलवार रात को अखिलेश यादव लखनऊ से उत्तराखंड पहुंचे थे. देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वह हरिद्वार के लिए रवाना हो गए. मकर सक्रांति के अवसर पर उन्होंने गंगा में डुबकी लगाकर मां गंगा का आशीर्वाद लिया.

नमामि गंगे घाट पर परिवार के साथ की पूजा-अर्चना

बुधवार सुबह उन्होंने अपने परिवार के साथ नमामि गंगे घाट पर पूजा-अर्चना कर अपने चाचा राजपाल सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की. अस्थि विसर्जन राजपाल यादव के बड़े बेटे अभिषेक यादव ने की. बता दें राजपाल सिंह यादव ने 73 की उम्र में 9 जनवरी को गुड़गांव के वेदांता हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली थी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें