प्रतीक यादव की बेटी को संभालते नजर आए ताऊ Akhilesh Yadav, दी चॉकलेट, Video

बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव (Prateek Yadav Death) का बुधवार, 13 मई की सुबह निधन हो गया। आज गुरुवार, 14 मई को बैकुण्ठ धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के समय प्रतीक के भाई अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) की परिवार के सभी सदस्यों के साथ मौजूद थे। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है। जिसमें अखिलेश प्रतीक यादव की मासूम बेटियों को संभालते नजर आए।
प्रतीक यादव की बेटी को संभालते नजर आए ताऊ अखिलेश यादव
दरअसल प्रतीक यादव की दो बेटियां हैं। जिसमें बड़ी बेटी काफी देर तक अपने ताऊ अखिलेश के साथ बैठी नजर आई। इस मुश्किल घड़ी में अखिलेश भाई की बेटियों को संभालते नजर आए। इसी का ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो बड़ी बेटी प्रथमा को चॉकलेट देते नजर आए।
Prateek Yadav Funeral: पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव, ससुर ने दी मुखाग्नि
बेटी को दी चॉकलेट, Video Viral
जब बच्ची से चॉकलेट नहीं खुली तो अखिलेश ने खुद अपने आप उसे चॉकलेट खोलकर दी। वो भी बच्चों को देखकर भावुक नजर आए। खबरों की माने तो जिस समय प्रतीक यादव की तबीयत बिगड़ी थी। उस समय दोनों बेटियां भी घर पर थीं। तो वहीं उनकी पत्नी उस समय घर पर नहीं थीं।