NationalHighlight

‘उत्तराखंड के हैं उन्हें वापस उनके राज्य भेज दो…’, CM Yogi को अखिलेश ने कहा घुसपैठिया

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) पर तंज कसा है। उन्होंने सीएम योगी को घुसपैठिया(Intruder) कहा है। साथ ही कहा कि वो उत्तराखंड से है तो उन्हें वापस उनके राज्य भेज दो। चलिए जानते है पूरा मामला आखिर है क्या?

CM Yogi को अखिलेश ने कहा घुसपैठिया!

दरअसल अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत की। जिसमें अखिलेश ने कहा कि भाजपा के पास झूठे आंकड़े हैं। पलायन के आंकड़े जो लोग दे रहे है, उनपर अगर भरोसा किया जाए तो इंसान भटक जाएगा। हमारे उत्तर प्रदेश में भी घुसपैठिए हैं। उन्होंने सीएम योगी की तुलना ‘घुसपैठिए’ से की है। Akhilesh Yadav ने कहा, “हमारे यूपी में भी घुसपैठिए हैं। मुख्यमंत्री जी खुद उत्तराखंड से हैं। हम तो चाहते हैं कि उन्हें वापस उनके राज्य भेज दिया जाए.”

‘उत्तराखंड के हैं उन्हें वापस उनके राज्य भेज दो…’

आगे सपा अध्यक्ष ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ अकेले घुसपैठिए नहीं हैं। बल्कि विचारधारा से भी वो घुसपैठिए हैं। वो पहले किसी और पार्टी के थे। शुरूआत से वो भाजपा के सदस्य नहीं थे। तो फिर इन घुसपैठियों को कब हटाया जाएगा।

अमित शाह के दावे के बाद आया बयान

सपा अध्यक्ष का ये बयान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दावे के बाद आया। जिसके चलते माना जा रहा है कि ये अमित शाह के दावे का जवाब है। दरअसल अमित शाह ने ये दावा किया था कि कुछ राजनीतिक दल घुसपैठियों को वोट बैंक की तरह मानते हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि घुसपैठ राजस्थान और गुजरात की सीमाओं पर क्यों नहीं है। बताते चलें कि अखिलेश यादव का ये बयान मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान आया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें