SportsHighlight

IND vs AUS 5th Test से पहले भारत के लिए बुरी खबर, ये स्टार तेज गेंदबाज चोट के चलते हुए बाहर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम 2-1 से लीड पर है। पांचवां और आखिरी मुकाबला सिडनी में तीन जनवरी से खेला जाएगा। सिडनी टेस्ट से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। पहले खबर आ रही थी कि खिलाड़ियों और हेड कोच गौतम गंभीर के बीच अनबन चल रही है। तो वहीं अब खबर है कि भारत का तेज गेंदबाज आकाशदीप(Akash Deep Injury) चोट के चलते आखिरी मुकाबला नहीं खेल पाएगा। इस बात की जानकारी हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस-कांफ्रेंस कर दी है।

तेज गेंदबाज चोट के चलते हुए बाहर (IND vs AUS 5th Test Akash Deep Injury)

खबरों की माने तो आकाशदीप को पीठ में दर्द है। जिसके चलते वो पांचवें टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी जगह हर्षित राणा प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकते है। आकाशदीप के चोट की खबर से टीम के लिए मुश्किलें बढ़ गई है। जसप्रीत बुमराह को अकेले ही वर्कलोड को मैनेज करना होगा।

इसके अलावा आखिरी टेस्ट में प्लेइंग 11 में बदलाव के भी संकेत दिखाई दे रहे हैं। वाशिंगटन सुंदर की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिल सकता है। सिडनी में स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। ऐसे में भारत दो स्पिनरों को प्लेइंग 11 में जगह दे सकता है।

Rishabh Pant भी होंगे बाहर?

तो वहीं ऋषभ पंत को उनके खराब शॉट्स के चयन की वजह से प्लेइंग 11 से बाहर होना पड़ सकता है। उनकी जगह ध्रुव जुरेल को टीम में जगह मिल सकती है। इसके अलावा खबरों कि माने तो खराब फॉर्म के चलते रोहित शर्मा को भी सिडनी टेस्ट से बाहर किया जा सकता है। हालांकि प्लेइंग 11 में कौन-कौन से खिलाड़ियों को मौका मिलता है ये तो कल टॉस के बाद ही पता चल पाएगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें