यूपीप पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कानपुर चौबेपुर के बिकरू गांव विकास गुबे के घर से पुलिस के लूटे हथियार बरामद किए हैं जो की वारदात वाली रात विकास दुबे ने हथियाए थे। वहीं पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। बता दें कि इस केस में नामजद 21 में से 12 के खिलाफ कार्रवाई हो गई है।
विकास दुबे के घर से इंसास और एके 47 रायफल समेत कारतूस बरामद
बिकरू कांड में फरार अपराधी 50 हजार के इनामी शशिकांत उर्फ सोनू पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर वारदात में लूटी गई इंसास और एके 47 रायफल और कारतूस बरामद किए गए। शशिकांत के पिता प्रेमकुमार पांडेय को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि लूटी गई रायफलें शशिकांत ने ही विकास के घर और अपने घर मे छिपाई थीं। एडीजी ने बताया कि विकास दुबे के घर से सर्च के दौरान पुलिस से लूटी गई एक- 47, रायफल, 17 कारतूस बरामद किए गए हैंं। वहीं शशिकांत के घर से इंसास रायफल और 20 कारतूस बरामद हुए हैं।
एडीजी लॉ एंड आर्डर ने बताया कि 2 जुलाई की रात पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद लूटे गए असलहों की बरामदगी के लिए कई टीमें लगाई गई थी। कहा कि पुलिस से लूटे कई हथियार कल रात बिकरू गांव से विकास के घर से बरामद कर लिए गए हैं जिसमे एके-47 और 17 कारतूस मिले हैं। बिकरू कांड के एक और आरोपी शशिकांत को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम था। शशिकांत को गिरफ्त में लेने के बाद पुलिस ने विकास दुबे के घर की तलाशी ली, जहां से पुलिसकर्मियों से लूटी गई एके-47 राइफल और 17 कारतूस मिले हैं। इसके साथ ही शशिकांत के घर से इंसास राइफल 20 कारतूस बरामद हुए हैं।