EntertainmentHighlight

House Arrest Controversy वाले Ajaz Khan पर रेप का आरोप, धर्म बदलकर शादी का दिया झांसा

Ajaz Khan Rape Case: हाउस अरेस्ट फेम(House Arrest Controversy) एक्टर एजाज खान (Ajaz Khan) आजकल खबरों में बने हुए है। अभिनेता की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं।

हाउस अरेस्ट मामले में अभिनेता के खिलाफ पहले ही एफआईआर दर्ज हो चुकी है। ऐसे में अब उनके खिलाफ मुंबई के चारकोप में रेप(Ajaz Khan Rape Case:) का केस दायर हुआ है। एक एक्ट्रेस ने उनके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है।

एजाज खान पर पीड़िता ने लगाए ये आरोप Ajaz Khan Rape Case

पीड़ित एक्ट्रेस की माने तो एजाज खान ने अपने विवादों में चल रहे शो हाउस अरेस्ट में होस्ट के रोल के लिए बुलाया था। शूट के दौरान अभिनेता ने पीड़िता को पहले प्रपोज किया। बाद में धर्म बदलकर शादी का वादा भी किया। अभिनेता ने पीड़िता के घर जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। ऐसे में पड़िता ने पुलिस स्टेशन में अभिनेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

इन धाराओं के तहत मुकदमा हुआ दर्ज

बता दें कि एजाज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 64, 64(2 M), 69, 74 के तहत केस फाइल हुआ है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने अभिनेता से कॉन्टेक्ट करने की कौशिश की। फिलहाल अभिनेता पुलिस के संपर्क में नहीं हैं। उनका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस जब अभिनेता के घर पहुंची तो वो वहां भी वो नहीं थे। जिसके बाद अभिनेता की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।

House Arrest Controversy को लेकर विवादों में घिरे एजाज खान

जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेता हाल ही में अपने शो हाउस अरेस्ट को लेकर विवादों में आए हैं। उनका ये शो Ullu App पर स्ट्रीम होता था। इस शो को वहीं होस्ट करते थे। इसी शो के एक एपिसोड में लड़कियों के कपड़े उतवाए गए। साथ ही कुछ अश्लील सीन भी इस शो में दिखाए गए। जिसके चलते एजाजा विवादों में घिर गए।

Ullu App पर हाउस अरेस्ट शो हुआ बंद

सोशल मीडिया पर भी लोगों ने एजाज को काफी ट्रोल किया। साथ ही शो को बैन करने की भी मांग उठाई। जिसके बाद शो को मेकर्स ने बंद कर दिया। एप से भी शो के सारे एपिसोड हटा दिए गए। जिसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने उल्लू एप को इस मामले के लिए समन भेजा। इस केस में उल्लू एप के CEO विभु अग्रवाल और एजाज खान को राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने 9 मई को पेश होना होगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें