Entertainment

Maidaan OTT: अब ओटीटी पर लीजिए अजय देवगन की मैदान का मजा, जानें कब और कहां होगी रिलीज़

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ (Maidaan) सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। ये फिल्म फुटबॉल कोच सैयदअब्दुल रहीम पर बेस्ड है। ऐसे में अगर आप इस फिल्म का मजा सिनेमाघरों में नहीं ले पाए। तो अब आप इसका लुत्फ़ ओटीटी(Maidaan OTT) पर उठा सकते हो।

फिल्म ओटीटी पर हुई रिलीज

स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म को लोगों ने काफी अच्छे रिएक्शन दिए है। हालांकि थिएटर में फिल्म ज्यादा धमाल नहीं मचा पाई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने करीब 50 करोड़ का कलेक्शन किया था। फैंस को इस फिल्म में अजय की एक्टिंग काफी अच्छी लगी थी। ऐसे में जिन्होंने ये फिल्म नहीं देखी वो इस फिल्म को ओटीटी पर देख सकता है।

कहां देख सकते है फिल्म? (Maidaan OTT)

ईद पर रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते है। हालांकि इस फिल्म को देखने के लिए आपको 349 रुपये देने पड़ेंगे। हालांकि दो हफ्ते बाद आप इस फिल्म को फ्री में देख पाएंगे। बता दें की इस फिल्म में अजय दबगं के अलावा प्रियामणि भी है। इस फिल्म में वो अभिनेता की पत्नी का रोल अदा कर रही है। इसके अलावा गजराज राव और रुद्रनील घोष भी अहम रोल में हैं। इस फिल्म को अमित शर्मा द्वारा डायरेक्ट किया गया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें